Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

एशिया महाद्वीप | Asia Mahadeep Notes in Hindi – Continent of Asia in Hindi

Asia Mahadeep एशिया महाद्वीप : asia mahadeep notes in hindi, asia continent in hindi, asia continent notes for upsc in hindi नोट्स एवं महत्वपूर्ण जानकारी| इस पोस्ट में एशिया महाद्वीप से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी एवं प्रिंटेड नोट्स की पीडीएफ़ उपलब्ध करवाई गई है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है ये नोट्स सभी प्रीतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Bank, Railway, RPSC, REET, CTET, Police, Patwar आदि के लिए उपयोगी है |

एशिया महाद्वीप Asia Mahadeep, asia mahadeep notes in hindi, asia continent in hindi, asia continent notes for upsc in hindi

एशिया महाद्वीप Asia Mahadeep

» एशिया महाद्वीप क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया महाद्वीप को मानव का घर कहा जाता है।
» विश्व का 30% क्षेत्रफल एवं 60% जनसंख्या एशिया महाद्वीप में है।
» यूरोप एवं एशिया एकमात्र ऐसे महाद्वीप है जो भूखंड की दृष्टि से आपस में जुड़े हुए है। इन दोनों महाद्वीपों को संयुक्त रूप से यूरेशिया के नाम से जाना जाता है।
» यह यूराल पर्वत, केस्पियन सागर, काकेसस पर्वत एवं काला सागर यूरोप को एशिया से अलग करते है।
» केस्पियन सागर (रूस) विश्व की सबसे बड़ी झील है। तथा यह विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
» एशिया महाद्वीप को अफ्रीका से स्वेज नहर एवं बाब अलमंदेव जल संधि अलग करते है।
» यह क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।

एशिया महाद्वीप की पर्वत श्रेणियाँ Mountain ranges of continent of Asia

1. आदमपीक व पिदरुतगाला – श्रीलंका
2. सुलेमान, किरथर साल्टरेंज, कालापर्वत – पाकिस्तान
3. हिंदूकुश पर्वतमाला – पाकिस्तान व अफगानिस्तान की सीमा पर
4. तियेनशान पर्वतश्रेणी – चीन व किर्गिस्तान की सीमा पर
5. कुनलुनशान व जुगारियन पर्वतश्रेणी – चीन में
6. अल्ताई पर्वतमाला – रूस व मंगोलिया की सीमा पर
7. माउंट पैक्टू पर्वत – उत्तरी कोरिया 8. माउंट एपो पर्वत – फिलीपींस
9. अराकान योमा पर्वतश्रेणी – म्यांमार में
10. हिमालय पर्वतमाला – यह एक नवीन पर्वतमाला है जो विश्व की सबसे ऊंची पर्वतमाला है इसका विस्तार बलूचिस्तान (पाक) से पूर्व में अराकान योमा पर्वतश्रेणी तक 2400 किलोमीटर की लंबाई है। यह पर्वतमाला पाकिस्तान, चीन, भारत, नेपाल व भूटान देशों में है।

एशिया महाद्वीप की पर्वत चोटियाँ Mountain peaks of continent of asia

(1) माउंट एवरेस्ट (8898 मी.) :- नेपाल व तिब्बत की सीमा पर। यह विश्व की सबसे ऊंची चोटी है। इसे नेपाल में सागरमाथा तथा तिब्बत में कोमोलूग्मा कहा जाता है।
(2) K2 (गॉडविन ऑस्टिन 8611 मी.) :- पाक अधिकृत कश्मीर में। विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी।
(3) कंचनजंघा (8598 मी.) :- नेपाल व सिक्किम की सीमा पर। विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी।

एशिया महाद्वीप के पठार Asia continent plateau

1. लोयस का पठार – चीन में
2. यून्नान का पठार – चीन में
3. तिब्बत का पठार – चीन में। विश्व का सबसे बड़ा पठार
4. पामीर का पठार – तजाकिस्तान में। इसे संसार की छत कहा जाता है।
5. सिस्तान का पठार – अफगानिस्तान में
6. अन्नातौलिया का पठार – तुर्की में
7. कैण्डी का पठार – श्रीलंका में
8. शान का पठार – म्यानमार में

एशिया महाद्वीप की नदियां Rivers of continent of asia

◆ ह्वांग हो नदी – यह चीन में कुनलुनशान पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर पूर्व में बहती हुई पो हुई की खाड़ी में गिरती है। इसे चीन का शोक भी कहा जाता है। यह चीन की दीवार को पार करती है। लोयस के पठार से गुजरते समय पीली मृदा के कारण इस नदी के जल का रंग पीला हो जाता है अतः इसे पीली नदी भी कहा जाता है।

◆यांगसी नदी / यांग-टीसी-क्यांग नदी – यह एशिया की सबसे लंबी नदी है। (5557 किलोमीटर) जो चीन में तिब्बत के पठार से निकलकर पूर्व में बहते हुए पूर्वी चीन सागर में गिरती है। नानझिंग शहर इसी नदी के किनारे स्थित है।

◆ मिकांग नदी – यह चीन में तिब्बत के पठार के दक्षिण – पूर्व से निकलकर म्यानमार, लाओस, वियतनाम, थाईलैंड व कंबोडिया में बहते हुए दक्षिण चीन सागर में गिरती है। यह एशिया में सर्वाधिक (6) देशों से बहने वाली नदि है। अतः इसे एशिया की डेन्यूब नदी भी कहा जाता है।

» अल दरिया नदी (अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्केमिनिस्तान, उज्बेकिस्तान में बहती है।) व सर दरिया नदी (कजाकिस्तान में) अरल सागर में गिरती है। 

◆ सिक्यांग नदी (चीन में) विश्व में चावल की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
◆ लाल नदी (रेड रिवर) वियतनाम की मुख्य नदी है।
» मामाबेरामो इंडोनेशिया की मुख्य नदी है।
◆ चाओफारिया नदी थाईलैंड की मुख्य नदी है।
◆ दजला व फरात नदियां इराक की मुख्य नदियाँ है। (asia mahadeep notes in hindi)

एशिया महाद्वीप की झीलें Asia lakes continent

(1) कैस्पियन सागर झील – यूरोप व एशिया की सीमा पर 5 देशों (रूस, अजरबैजान, कजाकिस्तान, तुर्केमिनिस्तान, ईरान) के साथ सीमा बनाती है। यह विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
(2) लेक वॉन – तुर्की में विश्व की सबसे खारी झील (लवणता – 330 से 333 प्रतिहजार)
(3) मृत सागर – जॉर्डन व इजरायल की सीमा पर। विश्व की दूसरी सबसे खारी झील (लवणता – 238 प्रतिहजार)। इस झील का तल विश्व का सबसे निकटतम तल माना जाता है।
(4) बेकाल झील – रूस में। विश्व की सबसे गहरी झील।
(5) बीवा झील – जापान में। जापान की सबसे सुंदर झील।
(6) तानले साप – कंबोडिया में – दक्षिण पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी झील।
(7) बाल्खश झील – कजाकिस्तान में
(8) अरल सागर झील – कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान की सीमा पर

एशिया महाद्वीप के मरुस्थल Desert of Asia continent

1. गोबी का मरुस्थल – मंगोलिया में। शीत मरुस्थल
2. तकला – माकन मरुस्थल – चीन में।
3. थार का मरुस्थल – भारत और पाकिस्तान में।
4. हेलमंद मरुस्थल – अफगानिस्तान में।
5. किजुलकुम मरुस्थल – कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान में।
6. काराकुम मरुस्थल – तुर्केमिनिस्तान में।
7. रूब-अल-खाली मरुस्थल – सऊदीअरब में।
8. नाफुद मरुस्थल – सऊदीअरब में।
9. नजीव मरुस्थल – इजराइल में।

एशिया महाद्वीप की जल संधियाँ Asia’s water treaties

1. बेरिंग जल संधि – अलास्का (यूएसए) और रूस के बीच। यह उत्तरी अमेरिका व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के बीच है।
2. ल्यू पेराइज / सोया जलसंधि – सखालीन प्रायद्वीप (रूस) व जापानी द्वीपों के बीच।
3. ताइवान/फारमोसा जलसंधि – चीन और ताइवान के बीच। यह जलसंधि चीन सागर को विभाजित करती है। 1. पूर्वी चीन सागर 2. दक्षिण चीन सागर।
4. मक्कासर जलसंधि – बोर्नियो द्वीप व सुलेवासी द्वीप (दोनों द्वीप इंडोनेशिया के हैं) के बीच।
5. मलक्का जलसंधि – सुमात्रा (इंडोनेशिया) और मलेशिया के बीच।
6. सुण्डा जलसंधि – सुमात्रा व जावा द्वीप के बीच।
7. पाक जलसंधि – भारत और श्रीलंका के बीच।
8. होरमुज जल संधि – फारस की खाड़ी व ओमान की खाड़ी के बीच। यह ईरान व ओमान को पृथक करती है।
9. बाव-अल-मंदेव जलसंधि – लाल सागर तथा अदन की खाड़ी के मध्य। यह एशिया व अफ्रीका महाद्वीप को भी पृथक करती है।

एशिया महाद्वीप की खाड़ियाँ Asia continent creeks

1. पो हई की खाड़ी – चीन के पूर्व में।
2. टॉगकिंग की खाड़ी – वियतनाम के पूर्व में।
3. मर्तबान की खाड़ी – म्यांमार के दक्षिण में

एशिया महाद्वीप के महत्वपूर्ण देश Important countries of the continent of Asia

1. चीन

» जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश।
» राजधानी – बिंजिंग। व्यापारिक राजधानी – शंघाई
» शंघाई को चीन का मैनचेस्टर कहा जाता है। शंघाई बंदरगाह एशिया का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह है।
» BRICS देशों द्वारा स्थापित बैंक NDB (न्यू डेवलपमेंट बैंक) का मुख्यालय शंघाई में है। NDB बैंक का अध्यक्ष भारत से K. V. कॉमथ को (6 वर्ष के लिए) बनाया गया है।
» विश्व में गेहूं, चावल, सरसों, चाय तथा तंबाकू उत्पादन में चीन का प्रथम स्थान है।
» कोयला, टिन, इस्पात, कागज तथा मैगजीन उत्पादन में चीन का प्रथम स्थान है।
» ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की लंबाई 2400 किमी है।
» मुख्य भाषा – मंडारिन
» जर्मनी के ड्यूसबर्ग शहर से चीन के शंघाई तक आधुनिक रेशम रेल मार्ग का निर्माण प्रगति पर है जो विश्व का सबसे बड़ा रेल मार्ग होगा।

2. रूस

» क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश (1, 70, 98, 242 वर्ग किमी)
» विश्व का सबसे बड़ा रेल मार्ग ट्रांस साइबेरियन रेल मार्ग सेंटपीटर्सबर्ग से ब्लाडिवोस्टक तक है।
◆ विश्व का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयान्सक रूस में है। (औसत तापमान – 69℃)
» विश्व में सबसे बड़ा व ठंडा मैदानी प्रदेश – साइबेरिया का मैदान।
» रूस की राजधानी – मास्को (मस्कवा नदी पर)

»  रूस में दो प्रकार के खेत पाए जाते हैं –

  1. कालखोज – निजी क्षेत्र में कृषकों के सामूहिक हेतु।
  2. सोवखोज – सरकार के स्वामित्व वाले सामूहिक खेत।

4. जापान

(सूर्योदय का देश)
» प्राचीन नाम – निप्पन
» जापान की मुद्रा – येन
» जापान की मुख्य भाषा – क्वाण्टो
» होकेण्डो द्वीप, होंशु द्वीप, शिकाकु द्वीप व क्यूशू द्वीप जापान के मुख्य द्वीप है।
» जापान की राजधानी टोक्यो होंशु द्वीप पर स्थित है।
» होंशु द्वीप के बीचो-बीच फौसा-मैग्ना दरार घाटी स्थित है।
» जापान में ग्रीष्मकालीन वर्षा को बेर वर्षा जाता है।
» जापान में फ्यूजीयामा ज्वालामुखी एक सुशुप्त ज्वालामुखी है।
» वर्ष 2011 में सुनामी लहरों की चपेट में आने से सेंदई शहर में स्थित फुफूशिमा परमाणु प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया था।

» कुरील द्वीप समूह :- जापान रूस के मध्य विवादित द्वीप
» सेनकाकू/दियात्सु द्वीप :- जापान व चीन के मध्य विवादित द्वीप।
» डोकेडो द्वीप :- जापान और दक्षिण कोरिया के बीच विवादित द्वीप
» जापान के ओसाका शहर को एशिया या पूर्व का मैनचेस्टर कहा जाता है।

5. कोरियाई द्वीप समूह

» उत्तरी कोरिया और दक्षिण कोरिया के मध्य 38° उत्तरी चैनल है।
» दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल (हान नदी के किनारे)
» वर्ष 2014 में इंचियोन शहर में 17 वें एशियन गेम्स का आयोजन हुआ। 2018 में 18 वें एशियन गेम्स का आयोजन जकार्ता में हुआ।
» LG, SAMSUNG, पास्को इस्पात कंपनी, हुंडई जैसी बहुराष्ट्रीय कम्पनियां दक्षिण कोरिया की है।

6. फिलीपिन्स

» यह प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है जिस के पूर्व में कुछ ही दूरी पर विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेंच स्थित है।
» राजधानी – मनीला
» मनीला में एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय तथा अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र स्थित है।
» अबाका (मनीला सन) फिलिपींस की मुख्य रेशेदार फसल है।
» एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला रेमन मैग्सेसे अवार्ड मनीला से दिया जाता है। यह पुरस्कार एशियाई मूल के नागरिक तथा संस्थाओं को प्रदान किया जाता है।
» यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति विनोबा भावे (भूदान आंदोलन / रक्तहीन क्रांति का जनक) 1958 थे।
» प्रथम भारतीय महिला किरण बेदी 1994 में।

 वर्ष 2016 में यह पुरस्कार दो भारतीय व्यक्तियों को दिया गया –

  1. विल्सन बेजवाड़ा
  2. टी.एम. कृष्णा

»  यह पुरस्कार तीन राजस्थानी व्यक्तियों को दिया जा चुका है –

  1. P. K. सेठी 1981 (जयपुर फुट)
  2. अरुणा राय 2000 (सूचना के अधिकार)
  3. राजेंद्र सिंह 2001 (जल सरंक्षण के लिए)

7. इंडोनेशिया

» यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीपीय समूह वाला देश है।
» प्राचीन नाम – डच ईस्ट इंडीज
» यह एशिया महाद्वीप का एकमात्र ऐसा देश है जहां से भूमध्य रेखा गुजरती है।
» राजधानी – जकार्ता (जावा द्वीप पर)
» इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप – सुमात्रा, जावा (विश्व का सर्वाधिक घना बसा द्वीप), बाली, बोर्नियो, सुलेवासी
» विश्व में सर्वाधिक नारियल तथा सिनकोना वृक्ष इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।
» इंडोनेशिया में काक्राटोआ ज्वालामुखी एक पीलियन तुल्य ज्वालामुखी है। (सबसे तेज विस्फोट के साथ उद्गारित होने वाली ज्वालामुखी) (asia mahadeep notes in hindi)

8. अन्य महत्वपूर्ण देश

» दक्षिणी चीन सागर में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज का अधिकार वियतनाम ने भारतीय तेल कंपनी ONGC को दे रखा है। जिसका चीन कड़ा विरोध कर रहा है।
» क्वेटा परमाणु संयंत्र पाकिस्तान में स्थित है।
» एशिया का सबसे गर्म स्थान जेकोबाबाद (पाकिस्तान) में है।
» पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह का विकास चीन की सहायता से किया गया है।
» श्रीलंका को पूर्व का रत्न तथा सिंहली द्वीप कहा जाता है।
» विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश – श्रीलंका
» LITTE (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) श्रीलंका का एक विद्रोही संगठन है।
» श्रीलंका में हब्बनतोता बंदरगाह (महिंद्रा राजपक्षे बंदरगाह) का विकास चीन की सहायता से किया गया है।
» म्यांमार को पैगोडा का देश कहा जाता है।
» बंगाल की खाड़ी में म्यांमार के कोको द्वीप समूह पर चीन में सड़क तथा रनवे का विकास किया था।
» विश्व में जूट या पटसन का सर्वाधिक उत्पादन – बांग्लादेश
» ईरान में चारबहार बंदरगाह का विकास भारत, अफगानिस्तान तथा ईरान तीनों देशों ने मिलकर किया।

Asia Mahadeep

» जिद्धाह बंदरगाह सऊदी अरब में स्थित है जो हज यात्रियों के लिए प्रसिद्ध है।
» मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र मक्का व मदीना सऊदी अरब में है मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्म यहीं हुआ।
» इजराइल की राजधानी येरूसलम को पवित्र शहर कहा जाता है। क्योंकि यह ईसाई, यहूदी तथा मुस्लिम तीनों धर्मों का महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है।
» भारत ने अवाक्स विमान इजराइल से खरीदा है।
» इजराइल फिलिस्तीन के मध्य गाजा पट्टी को लेकर विवाद है।
» दक्षिणी पूर्वी एशिया में लाओस तथा मंगोलिया land locked country है। (चारों तरफ से स्थलीय सीमा से घिरा हुआ देश)
» मंगोलिया को एशिया की नाड़ी/ह्रदय कहा जाता है।
» हाथियों का देश – लाओस
» सफेद हाथियों का देश – थाईलैंड

राजस्थान में कृषि प्रश्नोतर | Agriculture in Rajasthan Question
राजस्थान की स्थिति, विस्तार एवं भौतिक प्रदेश प्रश्नोतर
भारत की जलवायु वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Climate of India Question
राजस्थान में खनिज संसाधन नोट्स | Khnij Sansadhan Notes
राजस्थान में सिंचाई परियोजना प्रश्नोतर
राजस्थान का भूगोल 1000+ प्रश्नोत्तर
महाद्वीप एवं महासागर नोट्स & प्रश्नोत्तर
राजस्थान का भूगोल हस्तलिखित नोट्स
राजस्थान जिला दर्शन
वायुमंडल हस्तलिखित नोट्स पीडीएफ
भारत का भूगोल हस्तलिखित क्लास नोट्स पीडीएफ
World Geography Notes PDF | विश्व का भूगोल हस्तलिखित क्लास नोट्स पीडीएफ
NCERT Geography Notes | NCERT Geography सार संग्रह
राजस्थान में ऊर्जा संसाधन | Rajasthan me Urja Sansadhan | Energy Resources
राजस्थान में मृदा संसाधन | राजस्थान में मिट्टियां | Soils of Rajasthan
सहकारिता की प्रमुख योजनाएं | Major Schemes of Cooperatives
राजस्थान में सहकारी संस्थाएं | Rajasthan Co-operative Society
डेयरी सहकारिता एवं डेयरी विकास | Dairy development in Rajasthan
राजस्थान में सहकारिता Rajasthan me Sahkarita Aandolan
राजस्थान के जिलेवार शुभंकर | Rajasthan ke District wise Vanya Jeev Shubhankar
वन एवं वन्य जीव अभयारण्य प्रश्न | Forest and Wildlife Sanctuary Questions
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप | South America Continent
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America Continent
अफ्रीका महाद्वीप | Africa Continent Notes In Hindi
यूरोप महाद्वीप | Europe Continent Notes In Hindi
एशिया महाद्वीप | Asia Mahadeep | Continent of Asia
राजस्थान का सामान्य परिचय | Rajasthan ka Samanya Parichay
अक्षांश एवं देशांतरीय रेखाएं | Akshansh aur Deshantar
राजस्थान की जनगणना Census of Rajasthan
Transport in Rajasthan, राजस्थान में परिवहन
Rajasthan Industries Question | राजस्थान के उद्योग प्रश्नोतर
राजस्थान की नहरें Rajasthan ki Pramukh Nahar
राजस्थान की झीलें | Lakes of Rajasthan
राजस्थान की नदियाँ नोट्स | Rivers of Rajasthan
राजस्थान में वन एवं वन्य जीव अभयारण्य | Forest and Wildlife Sanctuaries in Rajasthan
राजस्थान के उद्योग | Rajasthan ke Udyog
एशिया महाद्वीप Asia Mahadeep, asia mahadeep notes in hindi, asia continent in hindi, asia continent notes for upsc in hindi

Leave a Comment