Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

वाक्य शुद्धिकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वाक्य शुद्धिकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्न: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में वाक्य शुद्धिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशनोतर उपलब्ध करवाए गये है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों की पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए नीचे पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके प्रश्नों की पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है |

वाक्य शुद्धिकरण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. – निम्न में से शुद्ध वाक्य है-
(1) यहाँ राम अवश्य आयेगा।
(2) राम यहाँ अवश्य आयेगा।
(3) उपर्युक्त दोनों ही शुद्ध हैं। ✓
(4) उपर्युक्त दोनों ही अशुद्ध हैं।

प्रश्न 2. – निम्न में से शुद्ध वाक्य छाँटिए-
(1) उनका प्राण पखेरू उड़ गया।
(2) उनके प्राण पखेरू उड़ गए। ✓
(3) उसका प्राण पखेरू उड़ गई।
(4) उनकी प्राण पखेरू उड़ गई।

प्रश्न 3. – निम्न में से अशुद्ध वाक्य है-
(1) तुम्हारा दुष्कृत्य दण्डनीय है।
(2) मुझे भय है कि वह बेईमानी करेगा। ✓
(3) पंडिताइन भली महिला है।
(4) तुम सबमें राकेश बहुत श्रेष्ठ है।

प्रश्न 4. – किस विकल्प में सही वाक्य रचना है-
(1) चोर दोपहर में ही महल में घुस गया। ✓
(2) चोर महल में दोपहर में ही घुस गया।
(3) उपर्युक्त दोनों।
(4) उपर्युक्त दोनों ही नहीं।

प्रश्न 5. – किस क्रमांक में सही वाक्य है-
(1) उसका प्राण- पखेरू उड़ गया।
(2) वह शायद कल गाड़ी से आए। ✓
(3) उन्हें उनचालिस पुस्तकें चाहिएँ।
(4) आपकी अँगुलियाँ मुझसे बड़ी हैं।

प्रश्न 6. – किस क्रमांक में सही वाक्य है-
(1) बेटी किसी दिन पराये घर का धन होगा।
(2) वे लड़कियाँ और उनकी माँ आ गई।
(3) मोहन या सोहन या वल्लभ कल आयेंगे।
(4) तुम्हें राजकुमार का एकांकी कैसा लगा? ✓

प्रश्न 7. – किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है-
(1) रघु ने अपने रत्न तथा सोना-चाँदी आदि सब दान कर दिया। ✓
(2) आँख का काजल निकालने में वह कब चूका है?
(3) मुझे व्याकरण बहुत कठिन लगता है।
(4) शाह और बेगम सुरैया विमान से उतरे।

प्रश्न 8. – किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है-
(1) मुकेश सड़क पर चलते-चलते रूक गया।
(2) नासा में इस यंत्र की उत्पत्ति पिछले वर्ष हुई है। ✓
(3) पेड़ पर लगभग एक दर्जन आम है।
(4) उसकी आँखों से आँसू बहते हैं।

प्रश्न 9. – किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है-
(1) अब मैं घर जा रहा हूँ।
(2) मैं अब घर जा रहा हूँ।
(3) उपर्युक्त दोनों ✓
(4) उपर्युक्त दोनों ही नही

प्रश्न 10. – किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है-
(1) बन्दूक एक उपयोगी अस्त्र है। ✓
(2) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
(3) एक गाय,दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रहे हैं।
(4) बाघ और बकरी एक घाट का पानी पीती है।

प्रश्न 11. – ‘लाठी बड़ा उपयोगी अस्त्र है।’ वाक्य में अशुद्धि है-
(1) कारक संबंधी
(2) अनुपयुक्त शब्द संबंधी ✓
(3) मुहावरा संबंधी
(4) सर्वनाम संबंधी

प्रश्न 12. – ‘अंकों कीऔसत अच्छी है।’ वाक्य में अशुद्धि का प्रकार है-
(1) लिंग संबंधी ✓
(2) वचन संबंधी
(3) अव्यय संबंधी
(4) कारक संबंधी

प्रश्न 13. – किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है-
(1) राजस्थान के मनुष्य मेहनती हैं।
(2) चिन्ता एक भयंकर आधि है। ✓
(3) योगेश एक सज्जन षुरुष है।
(4) अन्तिम निष्कर्ष क्या निकला?

प्रश्न 14. – किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है-
(1) इतनी रात गए कुएँ पर कौन पानी भर रहा है।
(2) प्रकृति की सुन्दरता ने मेरा मन मोह लिया है।
(3) वह गालियाँ निकालती है। ✓
(4) ये मेरे ही हस्ताक्षर हैं।

प्रश्न 15. – किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है-
(1) खबर सुनकर मैं विस्मय हो गया।
(2) मौर्यकालीन समय में लोग सुखी थे।
(3) कंस की हत्या कृष्ण ने की थी।
(4) कृपया गंदगी न करें । ✓

प्रश्न 16. – किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है-
(1) व्यक्ति यौवन में अनेक भूलें करता है।
(2) किसी लब्धप्रतिष्ठ विद्वान ने ऐसा कहा है।
(3) उन्हें सादरपूर्वक अन्दर ले आओ। ✓
(4) इन हालात में चुनाव सम्भव नहीं है।

प्रश्न 17. – निम्न में से शुद्ध वाक्य है-
(1) ‘उत्साह’ नामक शीर्षक निबंध अच्छा है।
(2) यह श्रेष्ठतम कहानी है।
(3) यह रामकुमार वर्मा का एकांकी है। ✓
(4) मुझे व्याकरण अच्छी लगती है।

प्रश्न 18. – किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है-
(1) प्रातः काल के समय घूमना स्वास्थ्यप्रद होता है
(2) उसका पता मेरे को मालूम नहीं
(3) तुम्हारी ससुराल कहाँ है? ✓
(4) बच्चों को धोकर फल खिलाओ

प्रश्न 19. – निम्न में से किस विकल्प में वचन संबंधी अशुद्धि है-
(1) गीता के उपदेश सभी के लिए हितकर हैं। ✓
(2) भ्रमर पुष्पों के पराग चूसता है।
(3) वृक्षों पर कौए बोल रहे हैं।
(4) विधि के नियम बड़े कठोर होते हैं।

प्रश्न 20. – किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है-
(1) मैंने एक कविता का अनुवाद किया है। ✓
(2) तब शायद यह काम अवश्य हो जाएगा।
(3) इस विद्वान् महिला का सम्मान किया गया।
(4) वह अखबार पढ़ करके सो गया।

प्रश्न 21. – “जज ने उसे मृत्युदण्ड की सजा दी।” वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है-
(1) अनावश्यक शब्द संबंधी ✓
(2) अनुपयुक्त शब्द संबंधी
(3) लिंग संबंधी
(4) वचन संबंधी

प्रश्न 22. – “जाओ! आटा पीसा लाओ।” वाक्य में किस प्रकार कीअशुद्धि है-
(1) अनावश्यक शब्द संबंधी
(2) अनुपयुक्त शब्द संबंधी ✓
(3) क्रमभंग संबंधी
(4) कारक संबंधी

प्रश्न 23. – निम्न में से क्रमभंग संबंधी अशुद्धि वाला वाक्य है-
(1) अधिकतर हिन्दी के लेखक निर्धन हैं। ✓
(2) युग परिवर्तन का बीड़ा कौन चबाता है।
(3) यद्यपि उसने परिश्रम किया,पर उसे सफलता नहीं मिली।
(4) आठ बजने को पाँच मिनट हैं।

प्रश्न 24. – किस विकल्प में वचन संबंधी अशुद्ध वाक्य है-
(1) राम ने चार बातें सुनाई ।
(2) बुद्ध ने पालि में उपदेश दिये। ✓
(3) मैंने गुरु के दर्शन किए।
(4) तू और मैं नहाएँगे।

प्रश्न 25. – शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(1) अधिकांश लोगों ने प्रधानमंत्री को देखा है।
(2) उन्नति के मार्ग में संकट भी आते है।
(3) समाज में अराजकता की समस्या बढ़ रही है।
(4) मानव मात्र का भला सोचिए। ✓

प्रश्न 26. – निम्नलिखित में से सही वाक्य है-
(1) शायद मैं कल आऊँगा।
(2) शायद मैं कल आऊँ। ✓
(3) मैं शायद कल आऊँगा।
(4) मैं कल शायद आऊँगा।

प्रश्न 27. – सही वाक्य है-
(1) हम हमारी पुस्तकें बेचते हैं।
(2) हम अपनी पुस्तक बेचते हैं।
(3) हम हमारी पुस्तक बेचते हैं।
(4) हम अपनी पुस्तकें बेचते हैं। ✓

प्रश्न 28. – निम्न में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(1) उसे अनुत्तीर्ण होने का शक है।
(2) उसे अनुत्तीर्ण होने का संशय है।
(3) उसे अनुत्तीर्ण होने का आशा है।
(4) उसे अनुत्तीर्ण होने का आशंका है। ✓

प्रश्न 29. – निम्न में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
(1) उसका ससुराल जयपुर में है।
(2) शीतल गन्ने का रस पीजिए।
(3) तुम तुम्हारा काम करो।
(4) पूजनीय पिताजी आ रहे हैं। ✓

प्रश्न 30. – किस क्रमांक मे शुद्ध वाक्य है-
(1) आपका उत्तर मुझसे अच्छा है।
(2) यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है। ✓
(3) लड़की है तो बुद्धिमान्।
(4) पिताजी ने मुझको कहा।

Hindi Topic Wise Notes & Question

Leave a Comment