Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी | Hindi Grammar Objective Question

Hindi Grammar Objective Question: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में हिन्दी व्याकरण के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों क संग्रह दिया गया है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। ये नोट्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, Bank, Railway, School Lecturer, Collage Lecturer, 2nd Grade Teacher, REET/RTET, CTET, UPTET, HTET, DSSSB, KVS, Police, Patwari, Gram Sewak, Police एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी | Hindi Grammar Objective Question, hindi grammar objective question in hindi, हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर, वस्तुनिष्ट हिंदी व्याकरण प्रश्न-उत्तर

हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी | Hindi Grammar Objective Question

प्रश्न 1. ‘रीतिवाचक क्रिया विशेषण’ से संबंधित कौन सा है ?
(1) सभी बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
(2) यह पत्रिका प्रतिमाह छपती है।
(3) वह अचानक चला गया।✅
(4) तुम्हारी पुस्तकें यहाँ रखी हुई हैं।

प्रश्न 2. किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही है?
(1) अजर-अजिर = जो बूढ़ा न हो – आँगन✅
(2) मेघ – मेध = बादल – अज्ञ
(3) रुख-रूख = पेड़ – तरफ
(4) रेचक – रोचक = स्थावर – दिलचस्प

प्रश्न 3. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है ?
(1) जिसने अनेक विद्वानों से विभिन्न शस्त्रों का ज्ञान ज्ञान प्राप्त किया हो – बहुश्रुत
(2) पराया दोष ढूँढ़ने वाला – तथ्यान्वेषी✅
(3) जो अधर्म करने से डरे – धर्मभीरु
(4) आश्रयदाता को प्रसन्न करने के लिए कही जाने वाली झूठी-सच्ची बात – ठकुरसुहाती

प्रश्न 4. निम्नलिखित में तत्सम शब्द कौन सा है ?
(1) रोटी
(2) शतरंज
(3) पक्षी✅
(4) बहू

प्रश्न 5. निम्नलिखित में ‘देशज’ शब्द कौन सा है ?
(1) बकरा
(2) गोदाम
(3) तेंदुआ✅
(4) यमुना

प्रश्न 6. किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ भेद सही नहीं है ?
(1) कपिश – कपीश = मटमैला – हनुमान
(2) अभय – उभय = निर्भीक – दोनों
(3) इतर-इत्र = अन्य – सुगंधित द्रव
(4) कांति-क्लांति = थकावट – चमक✅

प्रश्न 7. निम्नलिखित में विलोम युग्म कौन सा है
(1) विरोध – अवरोध
(2) शेष – अवशेष
(3) अनुदान – अवदान
(4) उन्नति – अवनति ✅

प्रश्न 8. किस विकल्प में क्रिया ‘द्विकर्मक’ रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(1) मदारी के करतब देखकर दर्शक खूब हँसे।
(2) अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया।✅
(3) वह सुबह पढ़ाई करता है और शाम को खेलता है
(4) मैं बाजार से सब्जी और फल खरीद लाया

प्रश्न 9. किस विकल्प में सभी शब्द ‘संप्रदान तत्पुरुष’ समास के उदाहरण हैं?
(1) मुँहबोला, रसोईघर
(2) पूजाघर, यशप्राप्त
(3) घोड़ागाड़ी, दानपेटी
(4) सत्याग्रह, राहखर्च ✅

प्रश्न 10. किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाच नहीं है ?
(1) अरविंद, पुंडरीक
(2) आत्मजा, दुहिता
(3) चक्षु, मयंक✅
(4) उपल, प्रस्तर

यह भी पढ़ें>> Hindi Grammar Question PDF | हिन्दी व्याकरण प्रश्न पीडीएफ़

प्रश्न 11. निम्नलिखित में ‘बादल’ का पर्यायवाची नहीं है ?
(1) जीमूत
(2) अभ्र
(3) बलाहक
(4) कादंबरी ✅

प्रश्न 12. ‘आप उधर बैठिए’ – बाक्य में वृत्ति है:
(1) संभावनार्थ वृत्ति
(2) निश्वयार्थ वृत्ति
(3) आज्ञार्थ वृत्ति✅
(4) संकेतार्थ वृत्ति

प्रश 13. किस विकल्प में समभुत भिन्नार्थक शब्द युग्म का अर्थ भेद सुमेलित नहीं है ?
(1) निर्झर-निर्भर = देवता – झरना✅
(2) दशन-दर्शन = दाँत – अवलोकन
(3) प्रणय-परिणय = प्रेम – विवाह,
(4) सूति-सूती = प्रसव – सूत का बना हुआ

प्रश्न 14. किस विकल्प में विलोम युग्म नहीं है ?
(1) गृहीत – अनुगृहीत✅
(2) संलिप्त – निर्लिप्त
(3) सुबोध – दुर्बोध
(4) आसक्त – अनासक्त

प्रश्न 15. कौन सा शब्द बहुवचन में प्रयुक्त नहीं होता है ?
(1) तेवर
(2) दुनिया✅
(3) अनेक
(4) आप

प्रश्न 16. ‘प्रवृत्ति’ शब्द का विलोम है।
(1) संवृति
(2) आवृत्ति
(3) निवृत्ति✅
(4) सुवृति

प्रश्न 17. निम्नलिखित में किस विकल्प में आवृत्तिमूलक पक्ष है?
(1) उसने गीत सुना दिया।
(2) अध्यापक पड़ा रहे हैं।
(3) किताब अलमारी में है।
(4) माँ खाना बनाती है। ✅

प्रश्न 18. किस विकल्प में सभी अशुद्ध शब्द है ?
(1) कशमकश, काबिलीयत
(2) सूजबूझ, अंधाधुंद✅
(3) साठगांठ, आपाधापी
(4) ऐहसानमंद, खरीदार

प्रश्न 19. ‘वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द’ की दृष्टि से कौन सा विकल्प असंगत है ?
(1) जो कम बोलता है – मिष्टभाषी✅
(2) जिसका काम सिद्ध हो चुका हो चुका हो – कृतार्थ
(3) किए हुए उपकार को न मानने वाला – कृतघ्न
(4) जो इस लोक से अलग हो – अलौकिक

प्रश्न 20. किस वाक्य में ‘को’ परसर्ग (विभक्ति चिह्न) कर्म कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
(1) पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया।
(2) मोहन ने सोहन को उसकी पुस्तक लौटा दी।✅
(3) सरकार ने किसानों को अनुदान दिया।
(4) गुरुजी ने बालक को पाठ पढ़ाया।

यह भी पढ़ें>> हिन्दी व्याकरण प्रश्न | Hindi vyakaran Question PDF

प्रश्न 21. ‘उसने पेचकस के द्वारा ढक्कन खोला।” उक्त वाक्य में प्रयुक्त ‘के द्वारा’ किस कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) है ?
(1) अपादान
(2) कर्ता
(3) कर्म
(4) करण✅

प्रश्न 22. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं ?
(1) चरमोत्कर्ष, हतोत्साह✅
(2) पुरुस्कार, बहूद्देश्यीय
(3) अतिश्योक्ति, मंत्रिमंडल
(4) विरहणी, सुवासिनी

प्रश्न 23. निम्नलिखित शब्दों पर विचार कीजिए:
अ. आयुध
ब. अंतर्धान
स. वाहिनी
द. उलंघन
किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध है ?
(1) अ. द
(2) अ. ब
(3) ब, स✅
(4) स, द

प्रश्न 24. किस शब्द में ‘अक’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ
(1) निंदक
(2) बालक✅
(3) शिक्षक
(4) पाठक

प्रश्न 25. निम्नलिखित में ‘संज्ञा उपवाक्य’ है ?
(1) जितना पानी जमा था, उतना बह गया।
(2) जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं, वह आया ही नहीं।
(3) कर्मचारियों की माँग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए।✅
(4) यह वही आदमी है, जो कल आया था।

यह भी पढ़ें>> हिन्दी व्याकरण प्रश्न | Hindi Grammar Questions Answers

हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी | Hindi Grammar Objective Question, hindi grammar objective question in hindi, हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर, वस्तुनिष्ट हिंदी व्याकरण प्रश्न-उत्तर