Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

व्यक्तित्व का अर्थ एवं परिभाषा Meaning and Definitions of Personality

Personality Notes in Hindi

Personality Notes in Hindi: meaning of personality, definition of personality, personality psychology notes pdf in hindi, personality in hindi व्यक्तित्व शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द Persona / Peisonare से हुई है जिसका अर्थ है mask/मुखौटा/नकाब। एक सामान्य व्यक्ति व्यक्तित्व शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति के बाहरी आकार, रूप, रंग, डील-डोल, वेश-भूषा और व्यवहार के द्वारा दूसरों को प्रभावित करने की योग्यता के संदर्भ में करता है। व्यक्तित्व की यह व्याख्या सतही प्रभावाकनों पर आधारित है जो सही नहीं है।

प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तित्व किन्ही विशेष लक्ष्यों की पूर्ति के लिए संघर्षरत रहता है। एडलर ने अपनी पुस्तक ‘Individual Psychology’ में व्यक्तित्व को ‘व्यक्ति के जीने का ढंग’ का नाम दिया है। इसके द्वारा व्यक्तित्व की समग्रता का पूरा चित्र सामने आ जाता है। इसका अर्थ व्यक्ति व्यक्ति द्वारा अपने साथ और दूसरों के साथ किए जाने वाले व्यवहार के सभी ढंगों से लगाया जा सकता है।

Personality Notes in Hindi

मनोवैज्ञानिक शब्दों में व्यक्तित्व का अभिप्राय उन विशिष्ट तरीकों से है जिनके द्वारा व्यक्ति अन्य व्यक्तियों और स्थितियों के प्रति अनुक्रिया करता है। एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के दो पक्ष होते हैं एक आंतरिक (मन) जिसका पता व्यवहार से चलता है तथा दूसरा बाह्य (शरीर) जिसका पता देखने से चलता है।

व्यक्तित्व की परिभाषा

व्यक्तित्व की परिभाषाओं को निम्न चार वर्गों में विभाजित किया गया है –

  1. उद्दीपक आधारित परिभाषाएं (रैक्स रॉक)
  2. संगठनात्मक परिभाषाएं (वारेन)
  3. संग्राही परिभाषाएं (मार्टन प्रिंस)
  4. समायोजन आधारित परिभाषा (ऑलपोर्ट, आइजेंक)

आलपोर्ट के अनुसार – “व्यक्तित्व व्यक्ति की उन मनोशारीरिक विशेषताओं का वह आंतरिक गत्यात्मक संगठन है जो वातावरण के साथ उसका अपूर्व समायोजन निर्धारित करता है।  

आईजेंक के अनुसार – व्यक्तित्व व्यक्ति के स्वभाव, बुद्धि, चरित्र और शारीरिक आकार का ऐसा स्थाई संगठन है जो वातावरण के साथ उसका अपूर्व समायोजन निर्धारित करता है।  

मार्टन प्रिंस के अनुसार – व्यक्तित्व व्यक्ति के समस्त जन्मजात जैविक विन्यासों, उद्वेगों, रुझानों, मूल प्रवृतियों और अर्जित विन्यासों तथा प्रवृतियों का संग्रह है।

रैक्स रॉक के अनुसार – व्यक्तित्व समाज द्वारा मान्य और अमान्य गुणों का संतुलन है।  

वारेन के अनुसार – व्यक्तित्व व्यक्ति का संपूर्ण मानसिक संगठन है जो उसके विकास की किसी अवस्था में होता है।

यह भी पढ़ें>> Motivation Psychology Notes PDF शिक्षा मनोविज्ञान अभिप्रेरणा नोट्स पीडीएफ़

वुडवर्थ के अनुसार – व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार की समग्र विशेषता है।

गिलफोर्ड के अनुसार – व्यक्तित्व व्यक्ति के गुणों का समन्वित रूप है।  

बोरिंग के अनुसार – वातावरण के साथ सामान्य एवं स्थाई समायोजन ही व्यक्तित्व है।

वाटसन के अनुसार – हम जो कुछ भी करते हैं वही हमारा व्यक्तित्व है

वैलेंटाइन के अनुसार – व्यक्तित्व जन्मजात एवं अर्जित प्रवृत्तियों का योग है meaning of personality, definition of personality, personality psychology notes pdf in hindi, personality in hindi

[wp_show_posts id=”7802″]

Leave a Comment