Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

विलोम शब्द वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Vilom Shabd Question

Vilom Shabd Question विलोम शब्द प्रश्न: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में विलोम शब्द वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की पीडीएफ़ उपलब्ध करवाई गई है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है विलोम शब्द प्रश्नों की इस पीडीएफ़ को डाउनलोड करने के लिए पोस्ट के अंत में लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते है, vilom shabd in hindi

विलोम शब्द वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Vilom Shabd Question

प्रश्न 1. – इनमें से किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है-
(1) कटु-तिक्त
(2) विज्ञ-अभिज्ञ
(3) उग्र-व्यग्र
(4) राग-द्वेष✓

प्रश्न 2. – इनमें से कौनसा विलोम-युग्म सही नही है-
(1) ऋत-अनृत
(2) प्राचीन-अर्वाचीन
(3) लौकिक-सांसारिक✓
(4) स्थावर-जंगम

प्रश्न 3. – ‘व्यष्टि’ शब्द का विलोम क्या होगा-
(1) दृष्टि
(2) वृष्टि
(3) अक्षि
(4) समष्टि✓

प्रश्न 4. – ‘सुख’का विपर्याय किस समूह में आया है-
(1) शोक, दुर्मन, दुर्गती
(2) खेद, निरानन्द, अन्यमनस्कता
(3) अप्रसाद, व्याकुलता, असम्मना
(4) दु:ख, विकलता, आकुलता✓

प्रश्न 5. – किस समूह में सही विलोम शब्द का प्रयोग हुआ है-
(1) आदान-प्रदान✓
(2) सुधा-पीयूष
(3) दुग्ध-धवल
(4) धरा-अधरा

प्रश्न 6. – किस समूह में सही विलोम शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है-
(1) ईषत्-प्रचुर
(2) ऋत- अनृत
(3) द्रुत- मंथर
(4) १लाघा- प्रशंसा✓

प्रश्न 7. – ‘लघुता’ का सही विलोम शब्द है-
(1) गुरुता✓
(2) विपुलता
(3) विशालता
(4) विराटता

प्रश्न 8. – ‘भद्र’ का सही विलोम शब्द है-
(1) अशुभ
(2) अशुभ्र
(3) अभद्र✓
(4) अशुक्र

प्रश्न 9. – ‘अभिज्ञ’ का सही विलोम शब्द है-
(1) अनभिज्ञ✓
(2) अल्पज्ञ
(3) सर्वज्ञ
(4) विज्ञ

प्रश्न 10. – ‘समास’ का सही विलोम शब्द है-
(1) विच्छेद
(2) विग्रह
(3) व्यास✓
(4) आयास

प्रश्न 11. – ‘श्लाघा’ का सही विलोम शब्द है-
(1) स्तुति
(2) निन्दा✓
(3) प्रशंसा
(4) व्याजस्तुति

प्रश्न 12. – ‘संधि’ का सही विलोम शब्द है-
(1) विच्छेद
(2) विग्रह✓
(3) वियोग
(4) विरह

प्रश्न 13. – ‘पतिव्रता’ का सही विलोम शब्द है-
(1) वन्ध्या
(2) विधवा
(3) कुलटा✓
(4) ऊढ़ा

प्रश्न 14. – ‘संक्षेप’ का सही विलोम शब्द है-
(1) विस्तार✓
(2) विक्षेप
(3) निक्षेप
(4) आक्षेप

प्रश्न 15. – ‘पाश्चात्य’ का सही विलोम शब्द है-
(1) दाक्षणात्य
(2) पौर्वात्य✓
(3) आमात्य
(4) प्रतीच्य

प्रश्न 16. – ‘उत्कर्ष’ का सही विलोम शब्द है-
(1) ह्रास
(2) पतन
(3) उपकर्ष
(4) अपकर्ष✓

प्रश्न 17. – ‘अबला’ का सही विलोम शब्द है-
(1) पुरुष
(2) नर
(3) शक्तिरुपा
(4) सबला✓

प्रश्न 18. – ‘विधि’ का सही विलोम शब्द है-
(1) कानून
(2) निषेध✓
(3) आज्ञा
(4) तरीका

प्रश्न 19. – ‘बाढ़’ का सही विलोम शब्द है-
(1) अनावृष्टि
(2) अतिवृष्टि
(3) वर्षा
(4) सूखा✓

प्रश्न 20. – ‘अनुकृति’ का सही विलोम शब्द है-
(1) प्रतिकृति✓
(2) वास्तविक
(3) तथ्यपरक
(4) अग्रकृति

प्रश्न 21. – ‘उद्दण्ड’ का सही विलोम शब्द है-
(1) दण्ड
(2) प्रार्थना
(3) विनय
(4) विनीत✓

प्रश्न 22. – ‘हेय’ का सही विलोम शब्द है-
(1) प्रवर
(2) प्रेम✓
(3) शान्त
(4) विषात

प्रश्न 23. – ‘तुच्छ’ का सही विलोम शब्द है-
(1) अतुच्छ
(2) विशाल
(3) बड़ा
(4) महान्✓

प्रश्न 24. – ‘आलसी’ का सही विलोम शब्द है-
(1) विलासी
(2) चालाक
(3) कर्मठ✓
(4) चतुर

प्रश्न 25. – ‘श्याम’ का सही विलोम शब्द है-
(1) वियाम
(2) विश्राम
(3) श्वेत✓
(4) काला

प्रश्न 26. – ‘विदाई’ का सही विलोम शब्द है-
(1) जुदाई
(2) सदाइ
(3) जुहाई
(4) स्वागत✓

प्रश्न 27. – ‘श्रीगणेश’ का सही विलोम शब्द है-
(1) ॐ
(2) विगणेश
(3) इतिश्री✓
(4) शुरुआत

प्रश्न 28. – ‘शीर्ष’ का सही विलोम शब्द है-
(1) तल✓
(2) ऊपर
(3) नीच
(4) निम्न

प्रश्न 29. – ‘थोक’ का सही विलोम शब्द है-
(1) खुदरा✓
(2) पंजीकृत
(3) विश्वसनीय
(4) एकल

प्रश्न 30. – ‘वक्र’ का सही विलोम शब्द है-
(1) रज्जु
(2) ऋजु✓
(3) टेढ़ा
(4) तिरछा

Hindi Topic Wise Notes & Question PDF

Leave a Comment