Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 : आंगनवाड़ी में कार्यकर्त्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023

भीलवाड़ा जिले के अन्तर्गत आंगनवाड़ी Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता , मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 137 रिक्त पदों पर भर्ती निकली हैं| इस भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी हैं | योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2023, शाम 05:00 बजे तक भीलवाड़ा आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं| इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं| यहां Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने का तरीका आदि संपूर्ण जानकारी दी गई है| आवेदक आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देख लेवें |

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 Vacancy Details

भीलवाड़ा आंगनवाड़ी भर्ती 2023 विभिन्न 137 रिक्त पदों पर हो रही हैं | पदवार विवरण इस प्रकार हैं – आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता – 64 पद, मिनी कार्यकर्त्ता – 04 पद, सहायिका – 69 पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 Age Limit

महिला आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए | 20 फरवरी 2023 को आधार मानकर आयु की गणना की जाएगी | आरक्षित वर्गों के लिए सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान हैं |

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 Educational Qualification

महिला आवेदन किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष होना चाहिए | इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क हैं |

Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 Important Documents & Details

  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र सभी सभी डॉक्यूमेंट में से एक का होना आवश्यक है |
  • आवेदक के पास दसवीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए |
  • आरएससीआईटी का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • विधवा प्रमाण पत्र /तलाकशुदा प्रमाण पत्र/ परित्यकता प्रमाण पत्र मैं से अगर कोई हो तो |
  • आवेदन कर्ता के पास शैक्षणिक योग्यता संबंधित अंक तालिका/प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • आवेदक के पास कार्य अनुभव प्रमाण पत्र ( सहायिका या आशा सहयोगिनी या साथिन के रूप में 1 वर्ष के कार्य का अनुभव ) या ज्योति योजना लाभार्थी होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • आवेदक के पास अनुसूचित जाति या पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • आवेदन कर्ता के पास बीपीएल कार्ड ( केंद्र सरकार की सूची में सम्मिलित) एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित छायाप्रति हो |
  • आवेदन कर्ता महिला के घर शौचालय होना और उसे नियमित उपयोग करने की घोषणा आवेदन पत्र में किए जाना अनिवार्य है |

How To Apply For Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार Bhilwara Anganwadi Recruitment 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं | आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2023 हैं | आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा | आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं |
  • वेबसाईट पर जाकर आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर ध्यानपूर्वक पढ़ लेवें |
  • अब इस भर्ती के आवेदन फॉर्म को एक अच्छे पेज पर प्रिंट कर देवें |
  • अब इस आवेदन पत्र को भरकर संबन्धित कार्यालय में तय समय से पूर्व जमा करवा देवें |
Official Notification Click Here
HomeClick Here
Join Telegram Click Here