Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

राजस्थान की जलवायु Climate of Rajasthan

Climate of Rajasthan, राजस्थान की जलवायु, राजस्थान की जलवायु नोट्स pdf, राजस्थान की जलवायु वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर, Climate of Rajasthan Notes in Hindi pdf, Rajasthan ki Jalwayu Notes PDF, temperature in rajasthan, rajasthan weather

Table of Contents

राजस्थान की जलवायु Climate of Rajasthan –

जलवायु :- किसी स्थान या प्रदेश में लंबे समय के तापमान, वर्षा, वायुमंडलीय दाब, पवनों की दिशा एवं गति की दशाओं के योग को जलवायु कहते है।

◆ राजस्थान में मौसम विभाग की वैधशाला जयपुर में स्थित है।

◆ राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan) को ऋतुओं के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है। –

  1. ग्रीष्म ऋतु – 15 मार्च से 15 जून
  2. वर्षा ऋतु – 15 जून से 15 सितम्बर
  3. शीत ऋतु – 15 अक्टूबर से 15 फरवरी

1. ग्रीष्म ऋतु :-

● राजस्थान में सूर्य की सर्वाधिक सीधी किरणें बांसवाड़ा में तथा सर्वाधिक तिरछी किरणे श्रीगंगानगर में पड़ती है।

● ग्रीष्म काल का औसत तापमान – 38℃

● राजस्थान का न्यूनतम वार्षिक तापान्तर वाला जिला – डूंगरपुर

● राजस्थान का सबसे गर्म महीना – जून

● राजस्थान का सबसे लंबा दिन एवं छोटी रात – 21 जून

● राजस्थान का सर्वाधिक शुष्क जिला – जैसलमेर

● राजस्थान का सर्वाधिक शुष्क स्थान – फलौदी (जोधपुर)

● राजस्थान में सर्वाधिक वार्षिक तापान्तर वाला जिला – चुरू

2. वर्षा ऋतु :-

मानसून :- मानसून शब्द अरबी भाषा के मौसिम से बना है जिसका अर्थ होता है मौसम या ऋतु।

1. अरबसागरीय मानसून :-

● 15 जून को दक्षिण पश्चिमी मानसून के रूप में राजस्थान में प्रवेश

● यह मानसून बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर में वर्षा करता है।

● राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून के रूप में सबसे पहले बांसवाड़ा में अरबसागरीय मानसून पहुँचता है।

2. बंगाल की खाड़ी का मानसून :-

● यह मानसून राज्य के पूर्वी जिलों में प्रवेश करता है।

● यहाँ होने वाली तेज पवनों के साथ वर्षा वज्र तूफान कहलाती है।

● 15 जुलाई तक मानसून मरुस्थल में प्रवेश करता है।

● 30 जुलाई तक मानसून पश्चिमी भाग में पहुंचता है।

आद्रता :- वायु में उपस्थित नमी

हाइग्रोमीटर :- वायुमंडलीय आद्रता मापने के यंत्र

● राजस्थान में सर्वाधिक आद्रता 15 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य रहती है।

● सर्वाधिक आद्रता वाला स्थान – माउंट आबू (सिरोही)

● न्यूनतम आद्रता वाला स्थान – फलौदी (जोधपुर)

● सर्वाधिक आद्रता वाला सम्भाग – कोटा

● न्यूनतम आद्रता वाला सम्भाग – जोधपुर

● सर्वाधिक आद्रता वाला जिला – झालावाड़

● न्यूनतम आद्रता वाला जिला – जैसलमेर

● राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान – माउंट आबू (सिरोही)

● राजस्थान में न्यूनतम वर्षा वाला स्थान – फलौदी (जोधपुर)

प्रश्न :- राजस्थान में वर्षा वितरण किस दिशा में बढ़ता है।

उत्तर :- उतर – पश्चिम से दक्षिण – पूर्व की ओर

3. शीत ऋतु :-

शीत लहर :- साइबेरिया (रूस) से आने वाली शुष्क शीत पवनें जो तापमान को तेजी से कम कर देती है।

● न्यूनतम तापमान वाला जिला – चुरू

● न्यूनतम तापमान वाला स्थान – माउंट आबू (सिरोही)

★ कोपेन के अनुसार राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan according to Köppen)

● यह वर्गीकरण तापमान तथा वर्षा के आधार पर किया गया।

● कोपेन ने राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan) को 4 प्रदेशो में विभाजित किया।

1. AW या उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश

● तापमान – 18℃

● इस प्रदेश में डूंगरपुर जिले का दक्षिणी भाग एवं बांसवाड़ा आते है। (दक्षिण एवं दक्षिण – पूर्वी भाग)

● वनस्पति – सवाना तुल्य एवं मानसूनी पतझड़ वाली

2. Bshw या अर्द्ध शुष्क / स्टेपी जलवायु

● वर्षा – 25 से 50 सेमी.

● वनस्पति – स्टेपी प्रकार के, कांटेदार झाड़िया व घास

● इसमें जालौर, बाड़मेर, सिरोही, पाली, नागौर, जोधपुर, चुरू, सीकर, झुंझुनूं आते है। (शेखावाटी व घग्घर बेसिन)

3. BWhw या उष्ण शुष्कतम मरुस्थलीय जलवायु

● इसमे जैसलमेर, पश्चमी बीकानेर, उतर पश्चिमी जोधपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले आते है। (पश्चिमी भाग)

● इस प्रदेश में वर्षा कम होती है।

4. Cwg या उप आर्द्र / उपोष्ण जलवायु

● अरावली के दक्षिण पूर्वी भाग, मध्यवर्ती पूर्वी राजस्थान।

यह भी पढ़ें>> राजस्थान की झीलें नोट्स पीडीएफ, राजस्थान की झीलें क्लास नोट्स

राजस्थान के जलवायु प्रदेश –

● राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan) को भौतिक द्रष्टि से 5 भागों में बांटा गया है। –

  1. शुष्क जलवायु प्रदेश
  2. अर्द शुष्क जलवायु प्रदेश
  3. उप आर्द्र जलवायु प्रदेश
  4. आर्द्र जलवायु प्रदेश
  5. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश

1. शुष्क जलवायु प्रदेश

● वर्षा – 10 से 25 सेमी.

● यहाँ उच्चतम तापमान, उच्च दैनिक तापान्तर, व धूल भरी आंधियां चलती है।

● मिट्टी – यहाँ पर शुष्क रेतीली मृदा पाई जाती है।

● विस्तार – जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर का पश्चिमी भाग, जोधपुर का उत्तरी भाग, एवं श्रीगंगानगर के दक्षिणी भाग इस प्रदेश के अंतर्गत आते है।

● शीतकाल में यहाँ तापमान 12℃ तथा दैनिक तापमान 34℃ रहता है।

2. अर्द्ध शुष्क जलवायु

● वर्षा – 25 से 50 सेमी.

● तापमान – ग्रीष्म ऋतु में 32℃ से 36℃ तथा शीत ऋतु में 10℃ से 13℃ तक

● वनस्पति – घास एवं कंटीली झाड़िया, रोहिड़ा, खेजड़ी

● मृदा – एंटीसोल्स मृदा पाई जाती है।

● विस्तार – बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर का अधिकांश भाग, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नागोर, जालौर, पाली (शेखावाटी, लुणी बेसिन, नागौर उच्च भूमि एवं उतरि भाग)

3. उप आर्द्र जलवायु / उपोष्ण जलवायु

● वर्षा – 60-80 सेमी

● मृदा – पर्वतीय मिट्टी

● वन – मिश्रित पतझड़ वाली वनस्पति

● तापमान – ग्रीष्मकाल में 28-30℃ व शीत काल मे 12-18℃ तक

● विस्तार – जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, पाली, जालौर का पूर्वी भाग, सिरोही का उत्तरी भाग, भीलवाड़ा, टोंक

4. आर्द्र जलवायु / उष्ण आर्द्र जलवायू

● वर्षा – 80-110 सेमी

● वन – मिश्रित पतझड़ी वन

● मृदा – वर्टीसाईल्स मृदा पाई जाती है।

● तापमान – ग्रीष्मकाल में 32-34℃ व शीतकाल में 14-17℃ तक

● विस्तार – धौलपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, कोटा, बूंदी, टोंक का दक्षिणी – पूर्वी क्षेत्र, चितौड़गढ़ का उत्तरी क्षेत्र

5. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश

● वर्षा – 80-150℃

● वन – सागवान वन पाए जाते है।

● इस क्षेत्र में मानसून सर्वाधिक सक्रिय रहता है।

● विस्तार – बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा का दक्षिणी-पूर्वी भाग, उदयपुर का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, आबू पर्वत

Note :- ◆ राज्य में अधिकतम वर्षा बंगाल की खाड़ी मानसून से होती है।

◆ राज्य में सर्वाधिक दैनिक तपान्तर वाला जिला – जैसलमेर

◆ शीतकाल में राज्य में वर्षा के समय पवनों की दिशा रहती है – उतर-पश्चिमी

◆ राज्य का चेरापूंजी बांसवाड़ा को कहते है।

◆ राज्य में मानसून का प्रवेश द्वार – बांसवाड़ा

◆ राज्य का मासिनराम झालावाड़ जिले को कहा जाता है।

यह भी पढ़ें>> राजस्थान की नहरें नोट्स पीडीएफ, राजस्थान की नहर परियोजनाएं क्लास नोट्स

राजस्थान की जलवायु महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नोतर (Important Objective Question of Rajasthan Climate)

राजस्थान की जलवायु वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर, Climate of Rajasthan Objective Questions

प्रश्न 1. राजस्थान में अधिकतम तापमान का औसत है 

( अ ) 30° – 40° सेल्सियस 

( ब ) 40° – 50° सेल्सियस 

( स ) 50 – 60° सेल्सियस 

( द ) 350 – 55° सेल्सियस

उत्तर – ( ब ) 

प्रश्न 2. राजस्थान में न्यूनतम तापमान का औसत है –

( अ ) 120 – 20° सेल्सियस 

( ब ) 80 – 12° सेल्सियस 

( स ) 50 – 150 सेल्सियस 

( द ) 10 – 20° सेल्सियस

उत्तर – ( ब )

प्रश्न 3.  राजस्थान में शीत ऋतु वाले महीने हैं 

( अ ) सितम्बर से जनवरी 

( ब ) अक्टूबर से फरवरी 

( स ) नवम्बर से मार्च 

( द ) अक्टूबर से मार्च 

उत्तर – ( ब )

प्रश्न 4. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आने वाले जिले हैं ? 

( अ ) कोटा – बूंदी 

( ब ) सिरोही – उदयपुर 

( स ) बाँसवाड़ा – डूंगरपुर 

( द ) झालावाड़ – बाँसवाड़ा 

उत्तर – ( द ) 

प्रश्न – 5. राजस्थान में भारतीय मौसम विभाग की वेधशाला कहाँ स्थित है ? 

( अ ) माउण्ट आबू

( ब ) सिरोही 

( स ) जयपुर 

( द ) जोधपुर

उत्तर – ( स )

Climate of Rajasthan, राजस्थान की जलवायु

प्रश्न 6. राजस्थान का सबसे शुष्क स्थान फलौदी किस जिले में है ? 

( अ ) जोधपुर 

( ब ) चूरू 

( स ) गंगानगर 

( द ) अजमेर 

उत्तर – ( अ ) 

प्रश्न 7. राजस्थान के किस भाग में दिन में उच्च एवं रात में न्यून तापमान रहता है ? 

( अ ) पूर्वी 

( ब ) पश्चिमी 

( स ) उत्तरी 

( द ) दक्षिणी

उत्तर – ( ब )

प्रश्न 8. निम्न में से कौनसी मिट्टी ज्वालामुखी लावा में निर्मित है ? 

( अ ) कछारी मिट्टी 

( ब ) दोमट मिट्टी 

( स ) जलोढ़ मिट्टी 

( द ) काली मिट्टी 

उत्तर – ( द )

प्रश्न 9.  राजस्थान में सबसे अधिक क्षेत्र में पाई जाने वाली मिट्टी है 

( अ ) दोमट मिट्टी 

( ब ) रेतीली मिट्टी 

( स ) काली मिट्टी 

( द ) लाल मिट्टी 

उत्तर – ( ब ) 

प्रश्न 10. कौनसी वर्षा रेखा राजस्थान को दो हिस्सों में बाँटती है ? 

( अ ) 40 सेमी . 

( ब ) 50 सेमी . 

( स ) 60 सेमी . 

( द ) 45 सेमी . 

उत्तर – ( अ )

राजस्थान की जलवायु वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर, Climate of Rajasthan Objective Questions

Download All Subject Topic Wise Notes PDF

Leave a Comment