Computer Instructor District Allotment 2023
Computer Instructor District Allotment 2023 राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव भर्ती परीक्षाओं को अन्तिम रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं | इसी बीच उन्होंने राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द जिला आवंटन करवाकर नियुक्ति देने को लेकर भी श्रीमान बीडी कल्ला से मुलाकात की थी |
मुलाकात का परिणाम सार्थक साबित हुआ है | अब यह सूचना निकलकर आ रही हैं कि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के जिला आवंटन का लिंक 14 मार्च 2023 या 15 मार्च 2023 को सक्रिय किया जाएगा | यहां जिला आवंटन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई हैं साथ ही जिला आवंटन सूची की पीडीएफ को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी यहां उपलब्ध करवाया जा रही हैं |

Computer Instructor District Allotment 2023 Latest Update
कुछ माह पूर्व इस भर्ती से संबंधित अंतिम रिजल्ट को जारी किया गया था | अंतिम रूप से चयनित हो चूके अभ्यर्थी अब नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं | उनका यह इंतजार अब समाप्त होने वाला हैं | क्योंकि बोर्ड 13 मार्च 2023 या 14 मार्च 2023 को जिला आवंटित कर नियुक्ति देने वाला है |
How To Check District Allotment Of Rajasthan Computer Anudeshak Recruitment 2022
अंतिम रुप से चयनितों को बोर्ड के द्वारा नियुक्ति प्रदान की जाएगी | साथ ही जिला आवंटन की सूची भी प्रकाशित की जाएगी | जिला आवंटन की सूची को देखने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home पर जाएं |
- अब बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक जिला आवंटन से संबंधित लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें |
- आपके सामने एक पीडीएफ ओपन हो जायेगी |
- इस पीडीएफ में आपको जिला आवंटन से संबंधित सूचना मिल जायेगी |
- भविष्य में उपयोग के लिए इसकी प्रिंट आउट ली जा सकती है |