Diwali Puja Muhurat 2023 Date
Diwali Puja Muhurat 2023 Date दिवाली का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। और इसी के साथ ही दीपावली की तैयारियां शुरू हो चुकी है । एवं जब भी दिवाली आती है, तो सरकारी अवकाश भी घोषित कर दिया जाता है। दीपावली के दिन लोग घरों मे लक्ष्मी-गणेश, भगवान राम, माता सीता , मां सरस्वती और हनुमानजी की पूजा करते है । इस पोस्ट में दीपावली पूजा मुहर्त और दीपावली कब है, आदि के बारे में बताया गया है।

दीपावली के लिए शुभ मुहूर्त
आपको बता दे की इस साल 2023 में कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगा और 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए इस बार 12 नवंबर को दीपावली मनाई जा रही है दिवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश के पूजन का बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपावली प्रदोष काल और महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में मनाई जाती है। इसमें प्रदोष काल का महत्व होता है। इसलिए इस साल 12 नवंबर 2023 को दिपावली मनाई जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र में दिवाली के पूजा में प्रदोषकाल महत्वपूर्ण होता है। प्रदोष काल मानक समय शाम 5.11 बजे से 6.23 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी-गणेश पूजा एवं खाता पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5.27 से 7.23 के बीच वृष लग्न में शुभ होगा। इसके अलावा शाम 6.41 से लेकर 8.58 तक वृश्चिक लग्न, दोपहर 12.51 से 2.22 तक कुंभ लग्न और रात में 11.55 से 2.09 तक सिह लग्न विद्यमान रहेगा।
शुभू मुहूर्त
वृश्चिक लग्न | प्रातः 7 बजकर 15 मिनिट से प्रातः 9 बजकर 34 मिनट तक। |
कुम्भ लग्न | दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक। |
वृषभ लग्न | शाम 5 बजकर 52 मिनट से रात 7 बजकर 48 मिनट तक। |
सिंह लग्न | रात 12 बजकर 23 मिनट से रात 2 बजकर 50 मिनट तक |