Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

यूरोप महाद्वीप | Europe Continent Notes In Hindi

Europe Continent Notes In Hindi: विश्व का भूगोल (यूरोप महाद्वीप) नोट्स एवं महत्वपूर्ण जानकारी| सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण नोट्स पीडीएफ़ Europe Continent Notes In Hindi: यूरोप महाद्वीप नोट्स, Europe Mahadeep notes, Europe Continent in Hindi, यूरोप का इतिहास, यूरोप महाद्वीप नोट्स पीडीएफ़

यूरोप महाद्वीप Europe Continent Notes In Hindi

» यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
» यह महाद्वीप तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है अतः इसे प्रायद्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।
» यह महाद्वीप पूर्ण रूप से मरुस्थल विहीन महाद्वीप है।
» विश्व में सर्वाधिक लिंगानुपात व जन घनत्व इसी महाद्वीप का है।
» औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इसी महाद्वीप से हुई है।

यूरोप महाद्वीप के पर्वत

1. यूराल पर्वतमाला :- रूस को दो महाद्वीपों में पृथक करती है।

2. काकेशस पर्वतमाला :- जॉर्जिया, आर्मेनिया तथा अजरबैजान में विस्तार। इस पर्वत श्रेणी में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बुर्ज (जॉर्जिया) है। (ऊंचाई – 5642 मी.)

3. जूरा पर्वतश्रेणी :- फ्रांस और जर्मनी के मध्य।

4. आल्पस पर्वतश्रेणी :- फ्रांस और इटली के मध्य।

5. पिरेनीज पर्वतश्रेणी :- फ्रांस और स्पेन के मध्य।

6. एपिनाइन पर्वतश्रेणी :- इटली

यूरोप महाद्वीप की नदियां

1. वोल्गा नदी :- यह यूरोप की सबसे बड़ी नदी है जो यूराल पर्वतमाला के वाल्डिया हिल्स से निकलकर रूस में बहते हुए कैस्पियन सागर झील में गिरती है।

2. डेन्यूब नदी :- यह जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलकर इस महाद्वीप के 11 देशों में बहते हुए काला सागर में गिरती है।

 नोट – यह विश्व में सर्वाधिक देशों में बहने वाली नदी है।

3. राइन नदी :- यह जर्मनी में बहती हुई उत्तरी सागर में गिरती है इसे कोयला नदी भी कहा जाता है। यह विश्व में सर्वाधिक व्यस्ततम आंतरिक जलमार्ग का निर्माण करती है।

» इंग्लैंड की राजधानी लंदन टेम्स नदी पर स्थित है।
» फ्रांस की राजधानी पेरिस सीन नदी पर स्थित है।
» स्पेन की सबसे लंबी नदी टेंगस है।
» इटली की राजधानी रोम टाइबर नदी पर स्थित है।
» पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

यूरोप महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ

1. इंग्लिश चैनल – इंग्लैंड तथा फ्रांस के मध्य

2. डॉवर जलसंधि – इंग्लिश चैनल तथा उत्तरी सागर के मध्य

3.कील नहर – उत्तरी सागर व बाल्टिक सागर के मध्य।

4.मेसिना जलसंधि – इटली व सिसली द्वीप के मध्य

5.ओन्ट्रोटो जलसंधि – भूमध्य सागर व एड्रियाटिक सागर के मध्य

6. केरिच जलसंधि – काला सागर तथा एजोव सागर के मध्य

7. बोसफोरस जल सन्धि – मरमरा सागर व काला सागर के मध्य

यूरोप महाद्वीप की झीलें

1. लेक लाडोगा –  रूस में। यह यूरोप की सबसे बड़ी झील है।

2. लेक ओनेगा –  रूस में।  यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी झील।

» फिनलैंड को हजार झीलों का देश कहा जाता है।
» बालाटोन झील (हंगरी) मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील है।
» गड़ा झील इटली में है।

यूरोप महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

» इंग्लैंड के साउथएम्प्टन क्षेत्र में 1 दिन में 4 बार ज्वार आता है।
» इंग्लैंड के यार्कशायर व लंकाशायर औद्योगिक क्षेत्र सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
» विश्व में सर्वप्रथम रेल सेवा 1826 इंग्लैंड में शुरू हुई।
» इंग्लैंड, स्कॉटलैंड तथा वेल्स को संयुक्त रूप से ग्रेट ब्रिटेन कहते हैं।
» यूनाइटेड किंगडम (UK) – ग्रेट ब्रिटेन + आयरलैंड
» स्कैंडेनवियाई देश – डेनमार्क + नार्वे + स्वीडन + फिनलैण्ड
» बाल्टिक देश – लातविया + लिथुआनिया + एस्टोनिया
» मिस्ट्रल (शीत पवन) फ्रांस में चलती है।
» नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर स्वीडन से की गई।
» शांति का नोबेल पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो से दिया जाता है।
» 2014 से नोबेल पुरस्कार की राशि घटाकर 80 लाख क्रोनर कर दी गई। (पहले एक करोड़ क्रोनर थी)
» नोकिया कंपनी का संबंध फिनलैंड से है। (Europe Continent Notes In Hindi)
» फ्रांस की राजधानी पेरिस फैशन डिजाइनिंग उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
» स्वीटजरलैंड में अल्पाइन घास के मैदान पाए जाते हैं। (शीतोष्ण कटिबंधीय)
» जर्मनी में रूर बेसिन तथा फ्रांस में सार बैसिन क्षेत्र कोयला और लोहा इस्पात उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

नोट – रूर बेसिन को यूरोप का आर्थिक हृदय भी कहा जाता है।

» विश्व में अंगूरों का सर्वाधिक उत्पादन – फ्रांस
» यहां विश्व प्रसिद्ध शैम्पेन शराब तैयार की जाती है।
» स्पेन का राष्ट्रीय खेल बुल फाइटिंग (सांडों की लड़ाई) है।
» विश्व में जैतून की सर्वाधिक खेती – स्पेन
» भारत में राफेल विमान द साल्ट कंपनी (फ्रांस) से खरीदा है।
» विश्व में मैग्नीज के सर्वाधिक भंडार – जॉर्जिया में है।
» विश्व में सर्वप्रथम ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में यूनान से।

राजस्थान में कृषि प्रश्नोतर | Agriculture in Rajasthan Question
राजस्थान की स्थिति, विस्तार एवं भौतिक प्रदेश प्रश्नोतर
भारत की जलवायु वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Climate of India Question
राजस्थान में खनिज संसाधन नोट्स | Khnij Sansadhan Notes
राजस्थान में सिंचाई परियोजना प्रश्नोतर
राजस्थान का भूगोल 1000+ प्रश्नोत्तर
महाद्वीप एवं महासागर नोट्स & प्रश्नोत्तर
राजस्थान का भूगोल हस्तलिखित नोट्स
राजस्थान जिला दर्शन
वायुमंडल हस्तलिखित नोट्स पीडीएफ
भारत का भूगोल हस्तलिखित क्लास नोट्स पीडीएफ
World Geography Notes PDF | विश्व का भूगोल हस्तलिखित क्लास नोट्स पीडीएफ
NCERT Geography Notes | NCERT Geography सार संग्रह
राजस्थान में ऊर्जा संसाधन | Rajasthan me Urja Sansadhan | Energy Resources
राजस्थान में मृदा संसाधन | राजस्थान में मिट्टियां | Soils of Rajasthan
सहकारिता की प्रमुख योजनाएं | Major Schemes of Cooperatives
राजस्थान में सहकारी संस्थाएं | Rajasthan Co-operative Society
डेयरी सहकारिता एवं डेयरी विकास | Dairy development in Rajasthan
राजस्थान में सहकारिता Rajasthan me Sahkarita Aandolan
राजस्थान के जिलेवार शुभंकर | Rajasthan ke District wise Vanya Jeev Shubhankar
वन एवं वन्य जीव अभयारण्य प्रश्न | Forest and Wildlife Sanctuary Questions
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप | South America Continent
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप | North America Continent
अफ्रीका महाद्वीप | Africa Continent Notes In Hindi
यूरोप महाद्वीप | Europe Continent Notes In Hindi
एशिया महाद्वीप | Asia Mahadeep | Continent of Asia
राजस्थान का सामान्य परिचय | Rajasthan ka Samanya Parichay
अक्षांश एवं देशांतरीय रेखाएं | Akshansh aur Deshantar
राजस्थान की जनगणना Census of Rajasthan
Transport in Rajasthan, राजस्थान में परिवहन
Rajasthan Industries Question | राजस्थान के उद्योग प्रश्नोतर
राजस्थान की नहरें Rajasthan ki Pramukh Nahar
राजस्थान की झीलें | Lakes of Rajasthan
राजस्थान की नदियाँ नोट्स | Rivers of Rajasthan
राजस्थान में वन एवं वन्य जीव अभयारण्य | Forest and Wildlife Sanctuaries in Rajasthan
राजस्थान के उद्योग | Rajasthan ke Udyog
Europe Continent Notes In Hindi

1 thought on “यूरोप महाद्वीप | Europe Continent Notes In Hindi”

Leave a Comment