Free RSCIT Course 2023
Free RSCIT Course 2023 आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 का नोटिफिकेशन जारी, राज्य सरकार द्वारा यह कोर्स करवाया जाता है। राजस्थान में महिलाओं के लिए फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, फ्री कंप्यूटर कोर्स के द्वारा महिलायें आरएससीआईटी कोर्स कर सकती है। वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में कम्प्यूटर मनुष्य की महती आवश्यकता बन चुका है, इससे समय-समय पर समस्त आवश्यक कार्य सुगमता व शीघ्रता से संपन्न होते हैं। दैनिक जीवन के अधिकतर कार्य कम्प्यूटर द्वारा किये जा रहे हैं।

इस सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी महिलाओं को दिलवाया जाना अति आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य में महिलाओं को कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कार्य शैली से अवगत कराये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिलवाये जाने का प्रावधान किया गया है। आपको बता दे की राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण टाइम 132 घंटे यानी 3 माह का रहता है
उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार की बजट घोषणा 2011-12 के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों की महिलाओं यथा गृहणी, किशोरी बालिकाएं स्वयं सहायता समूह सदस्य कॉलेज छात्राएं तथा बीपीएल व अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को कम्प्यूटर बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिलवाया जाएगा, जिसका समस्त व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। How to Apply Free RSCIT Course for Female 2023, RSCIT Free Course for Female 2023 Online Registration, Free RSCIT Course 2023 Overview, Free RSCIT Course 2023 for Girls/Female, Free RSCIT Course Eligibility Criteria 2023, RSCIT Free Course for Female 2023 Education Qualification,
RSCIT Computer Course 2023 Age Limit, RSCIT Free Course for Female 2023 Documents, Free RS-CIT Course 2023 Application Fees, How to Apply for Free RSCIT Course 2023 Free RSCIT Training Program 2023 RSCIT Free Course Training Period Total Hours, Free RS-CIT Course 2023 Important Links, Free RSCIT Course 2023 FAQ’s, Free RSCIT Course 2023 Online Form कब भरे जाएंगे ? Free RSCIT Course 2023 Last Date, How to Apply Free RSCIT Course 2023 for Female Students, Free RSCIT Course 2023 Required Document
आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स 2023 के लिए आवेदन शुरू
राजस्थान सरकार के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स करवाया जाता है। यह कोर्स बिल्कुल नि:शुल्क करवाया जाता है। इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी बिल्कुल नि:शुल्क आवेदन कर सकता है। इस कोर्स में राजस्थान की महिलाओं को कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान की जानकारी और कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा। और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण कोर्स करवाया जाएगा।
इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं को नि:शुल्क आरएससीआईटी कोर्स कराया जाएगा. जिसमें आरएससीआईटी कोर्स राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिया जाएगा यह कोर्स सभी राजस्थान की भर्तियों के लिए जरूरी कर दिया गया है।
Education Qualifications
- कक्षा 10वी उत्तीर्ण की अंकतालिका।
- आयु सत्यापन एवं कक्षा 10वी. राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है, इसके साक्ष्य में 10वीं का प्रमाण-पत्र।
- स्नातक उत्तीर्ण होने की स्थिति में स्नातक की अंकतालिका।
उपरोकत श्रेणियों के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों / प्रमाण पत्रों में से जो भी लागू हो अवश्य लगाएं- 1. विधवा के प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र / तलाकशुदा के प्रकरण में तलाकनामा / परित्यक्ता की 1/ स्थिति में परित्यक्ता होने का शपथ पत्र 2. हिंसा से पीड़ित महिला के प्रकरण में एफआई आर की प्रति / घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत घरेलू घटना रिपोर्ट / महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र / अपराजिता पर प्रकरण दर्ज करने के दस्तावेज की प्रति 3. साथिन / आगनबाडी कार्यकर्ता मानदेय कर्मी के रूप में अपनी पहचान का दस्तावेज लगायें। आंगनबाडी कार्यकर्ता स्नातक उत्तीर्ण की अंकतालिका लगाएं। 4. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरण में जाति प्रमाण-पत्र
Age Limit
राजस्थान आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए आरएससीआईटी कोर्स करने वाले की आयु सीमा 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
How to Apply Free RSCIT Course 2023
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2023 के लिए आवेदन कैसे करे, इस कोर्स के प्रशिक्षण की इच्छुक एवं योग्य महिला और बालिकाएं निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए आवेदन पत्र विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी मौजूद है। इससे अलावा ईमित्र साइबर कैफ या किसी भी कंप्यूटर कोर्स सेंटर से भी फॉर्म को अप्लाई किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर विभागीय निर्देशानुसार RKCL द्वारा वरियता सूची तैयार कर उपनिदेशक / सहायक निदेशक, म.अ के लॉगिन पर उपलब्ध करवाई जायगी। उक्त लॉगिन में उपलब्ध वरियता सूची की जांच कर जिला स्तर पर गठित निम्न समिति द्वारा जिलेवार एवं आई. टी. ज्ञान केन्द्रवार निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों का ऑन लाइन चयन किया जायेगा-