Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Grammar Important Question

Hindi Grammar Important Question: हिन्दी व्याकरण की इस पोस्ट में हिन्दी ग्रामर के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उपलब्ध करवाए गए है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, Bank, Railway, RPSC RAS, School Lecturer, Collage Lecturer, 2nd Grade Teacher, REET/RTET, CTET, UPTET, HTET, KVS, DSSSB, Patwari, Gram Sewak, Police एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Grammar Important Question, Hindi Grammar Question PDF, Hindi Grammar Objective Question, Hindi Grammar pdf

हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Grammar Important Question

प्रश्न 1. किस वाक्य में ‘भाववाच्य’ नहीं है ?’
(1) मुझसे सुबह जल्दी नहीं उठा जाता।
(2) वह प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता।✅
(3) छोटे बच्चों से सीढ़ियाँ नहीं चढ़ी जातीं।
(4) कमज़ोरी के कारण लड़के से चला नहीं जाता ।

प्रश्न 2. इनमें वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द शुद्ध नहीं है ?
(1) मत्स्य
(2) वापस
(3) सृष्टि
(4) दृष्ट✅

प्रश्न 3. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है।
(1) बुद्धवार
(2) दम्पती✅
(3) द्वितिय
(4) व्यस्क

प्रश्न 4. इनमें विलोम शब्द-युग्म नहीं है:
(1) स्थावर – जंगम
(2) मूक – वाचाल
(3) व्यष्टि – समष्टि
(4) हार – परिहास✅

प्रश्न 5. इनमें विलोम शब्द-युग्म नहीं है
(1) हर्ष-विषाद
(2) स्वकीय-परकीय
(3) वैतनिक-सवैतनिक✅
(4) जड़-चेतन

प्रश्न 6. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध हैं ?
(1) भवनिष्ठ, ध्यातव्य
(2) भवन्निष्ठ, धातव्य
(3) धातव्य, भवनिष्ठ✅
(4) ध्यातव्य, भवन्निष्ठ

प्रश्न 7. संयुक्त का उदाहरण है।
(1) उन्होंने जो कुछ दिया, उसी से मुझे परम संतोष है ।
(2) वह ऐसी बातें कहता है, जिनसे सबको बुरा लगता है।
(3) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।✅
(4) यहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने देख लिया

प्रश्न 8. “मैंने लड़के को पुस्तक पढ़ाई उक्त वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का भेद है
(1) अकर्मक
(2) संयुक्त
(3) पूर्वकालिक
(4) द्विकर्मक✅

प्रश्न 9. इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है ?
(1) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।✅
(2) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
(3) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि हैं।
(4) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में सरल/ साधारण वाक्य है:
(1) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।
(2) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊंगा।
(3) जो जितना मांगता, उसको उतना दिया जाता।
(4) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।✅

यह भी पढ़ें>> हिन्दी महत्वपूर्ण प्रश्न पीडीएफ़ | Hindi Important Question

प्रश्न 11. व्याकरण की दृष्टि से गलत कथन है
(1) संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
(2) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
(3) क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं। 1. सकर्मक और 2. अकर्मक
(4) सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रियाविशेषण कहलाते हैं।✅

प्रश्न 12. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है।
(1) मेरी बात ध्यान के साथ सुनो।
(2) साहित्य और समाज का घनिष्ठ संबंध है।✅
(3) एक लोटा पानी से भरा लाओ।
(4) वह सारी रातभर जागता रहा।

प्रश्न 13. कौन सा वाक्य अशुद्ध है ?
(1) दाल में कुछ गिरा है।
(2) वह बुरे आदमी नहीं है।✅
(3) मैंने स्वयं को कितनी बार समझाया।
(4) मुझे उसका काम अच्छा लगता है।

प्रश्न 14. व्याकरण की दृष्टि से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(1) सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते हैं।
(2) वाक्य के दो प्रमुख घटक माने गये हैं 1. उद्देश्य और 2. विधेय
(3) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।✅
(4) किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते हैं।

प्रश्न 15. कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
(1) यह बात जब मैं छोटा था, उस समय की है।
(2) बकरी को बारीक काटकर घास खिलाओ।
(3) यह पुस्तक जी आलमारी में रखी है, वह बहुत अच्छी है।
(4) मुझे शिक्षाप्रद कहानियों की पुस्तक चाहिए।✅

प्रश्न 16. कौन सा वाक्य शुद्ध नहीं है ?
(1) बेफालतू बात मत करो।✅
(2) देश के सभी लोग एकजुट हैं।
(3) हमें शुद्ध भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
(4) कहानी सुनकर हमें बहुत आनंद आया।

प्रश्न 17. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है ::
(1) तेरी बात सुनते-सुनते कान पक गए।
(2) वे सब कालचक्र के पहिए के नीचे पिस गए।
(3) हमारे देश में अनेक रमणीक स्थल हैं।✅
(4) यही वे कारण हैं, जिनके कारण वह परेशान हैं।

प्रश्न 18. आदि-आदी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है:
(1) आदिवासी-आरंभ
(2) आरंभ-अभ्यस्त✅
(3) आरंभ-आदिवासी
(4) अभ्यस्त आरंभ

प्रश्न 19. किस विकल्प में शुद्ध बाक्य है ?
(1) वह पुत्रवत् प्रजा का पालन करता था।
(2) हरिश्चंद्र के समीप कोई सत्यवादी नहीं हुआ ।
(3) आपकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह कब होगा।
(4) अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा गया।✅

प्रश्न 20. निम्नलिखित में गलत कथन है:
(1) के अंत में प्रश्नसूचक या विस्मयसूचक चिह्न आने पर पूर्ण विराम नहीं लगाया जाता है।
(2) जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।✅
(3) विषय विभाजन में क्रमसूचक अंकों या अक्षरों के साथ कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।
(4) अल्पविराम से अधिक और पूर्ण विराम से कम समय तक ठहरने के लिए अर्द्धविराम का प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें>> हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Objective Question

प्रश्न 21. “माँ ने बच्चों के झगड़े को सिर फुटौवल करवा दी।” ……. पड़ोसियों में उक्त बाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा
(1) पानी में आग लगाकर
(2) मीन-मेख निकालकर
(3) घाव पर नमक छिड़ककर
(4) तिल का ताड़ बनाकर✅

प्रश्न 22. सिर मुँड़ाते ही ओले पड़ना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है
(1) आगे होकर परेशानी मोल लेना।
(2) अचानक बड़ी विपदा का आ जाना।
(3) कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना ।✅
(4) उत्सव के माहौल का ग़म में बदल जाना।

प्रश्न 23. ‘गागर में सागर भरना’ का भावार्थ है:
(1) असंभव कार्य करना।
(2) समुद्र से छोटे बर्तन में पानी लाना।
(3) बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।✅
(4) छोटे बर्तन में बहुत अधिक पानी भरना ।

प्रश्न 24. कमजोर द्वारा शक्ति प्रदर्शन करना / नष्ट होने के करीब पहुंचना भावार्थ से संबंधित लोकोक्ति / मुहावरा है।
(1) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
(2) अधजल गगरी छलकत जाए
(3) चींटी के पर निकलना✅
(4) मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊँ

प्रश्न 25. अत्यधिक परिश्रम से आरंभ किए व्यापार में बहुत कम लाभ होने पर, हताश उद्यमी ने कहा….” उक्त वाक्य के रिक्त स्थान में प्रयुक्त लोकोक्ति है ।
(1) ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डर
(2) खोदा पहाड़ निकली चुहिया✅
(3) बैठे से बेगार भली
(4) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत

हिन्दी व्याकरण महत्वपूर्ण प्रश्न | Hindi Grammar Important Question, Hindi Grammar Question PDF, Hindi Grammar Objective Question, Hindi Grammar pdf